गुजरात की सीमाओं पर पिछले दो साल में 42 करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की गई: सरकार

गुजरात की सीमाओं पर पिछले दो साल में 42 करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की गई: सरकार

गुजरात की सीमाओं पर पिछले दो साल में 42 करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की गई: सरकार
Modified Date: March 9, 2026 / 04:23 pm IST
Published Date: March 9, 2026 4:23 pm IST

अहमदाबाद, नौ मार्च (भाषा) गुजरात सरकार ने सोमवार को विधानसभा को सूचित किया कि पिछले दो वर्षों में मध्य प्रदेश और राजस्थान से लगने वाली गुजरात की सीमा चौकियों पर 42 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की शराब जब्त की गई।

गुजरात एक ‘शुष्क राज्य’ है जहां शराबबंदी लागू है।

कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए गृह मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि 25 जनवरी को समाप्त हुए दो वर्षों की अवधि में 38.89 करोड़ रुपये मूल्य की ‘भारत में निर्मित विदेशी शराब’ (आईएमएफएल) की 10,49,855 बोतलें और 3.33 करोड़ रुपये मूल्य की बीयर की 1,59,265 बोतलें जब्त की गईं।

सांघवी ने लिखित उत्तर में बताया कि ये जब्ती मध्य प्रदेश और राजस्थान से लगने वाली सीमा पर स्थित चौकियों पर की गई, जिनका इस्तेमाल अक्सर गुजरात में शराब की तस्करी के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,018 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 141 लोग फरार हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गोपाल इटालिया के एक सवाल का जवाब देते हुए सांघवी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में अहमदाबाद और वडोदरा जिलों में बिना परमिट के शराब का सेवन करते पाए गए लोगों के मामले में 32,000 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

भाषा संतोष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में