लोकसभा ने भारतीय टीम को टी20 क्रिकेट विश्वकप जीतने की बधाई दी

लोकसभा ने भारतीय टीम को टी20 क्रिकेट विश्वकप जीतने की बधाई दी

लोकसभा ने भारतीय टीम को टी20 क्रिकेट विश्वकप जीतने की बधाई दी
Modified Date: March 9, 2026 / 12:30 pm IST
Published Date: March 9, 2026 12:30 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) लोकसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप जीतने की बधाई दी और खिलाड़ियों को भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने सदन में कहा कि भारतीय टीम की जीत से पूरे देश में उल्लास का माहौल है।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

सदस्यों ने मेजें थपथपाकर भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की।

भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता।

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में