CG Aaj Ka Mausam: प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आने वाले पांच दिनों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
CG Aaj Ka Mausam: प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आने वाले पांच दिनों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
CG Aaj Ka Mausam | Photo Credit: AI
- 23 जून के आसपास कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री
- कई जिलों में अगले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
- बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट
रायपुर: CG Aaj Ka Mausam जून का महीना लगभग खत्म होने को है। लेकिन इसके बाद भी कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग अब झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update India) ने केरल में दस्तक दे दी है। लेकिन अब भी कई राज्यों में मानसून की एंट्री नहीं हुई है। जिसकी वजह से कई हिस्सों में लोग गर्मी की चपेट में है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां 23 जून के आसपास मानसून कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। लेकिन इससे पहले मौसम विभाग न हल्की बारिश की संभावना जातई है।
हल्की से मध्यम बारिश की संभावना ( CG Aaj Ka Mausam )
मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मौसम में बदलाव के स्पष्ट संकेत देखने को मिल सकते हैं।
40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए फिलहाल परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 23 जून के आसपास मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में पहुंच सकता है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: राम मंदिर में ‘चंदा चोरी’… SIT ने सौंपी जांच रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ FIR की तैयारी, क्या खुलने वाला है कोई बड़ा राज?
- Bilaspur Crime News: सुबह-सुबह महिलाओं से करते थे ऐसा काम, पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
- US Iran Peace Talks: एक बार फिर संकट में घिरी उच्चस्तरीय शांति वार्ता, ट्रंप की धमकियों से वार्ता पर ब्रेक, ईरान बोला- लेबनान मुद्दा सुलझे बगैर कोई बातचीत नहीं

Facebook


