Meerut Viral Video: देर रात सड़क पर मचा हंगामा, नशे में धुत युवती ने पुलिस के साथ की ऐसी हरकत, बोली ‘तेरी औकात क्या है’

Meerut Viral Video: देर रात सड़क पर मचा हंगामा, नशे में धुत युवती ने पुलिस के साथ की ऐसी हरकत, बोली 'तेरी औकात क्या है'

Meerut Viral Video: देर रात सड़क पर मचा हंगामा, नशे में धुत युवती ने पुलिस के साथ की ऐसी हरकत, बोली ‘तेरी औकात क्या है’

Meerut Viral Video | Photo Credit: AI

Modified Date: June 22, 2026 / 08:54 am IST
Published Date: June 22, 2026 8:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • युवती शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करती दिखी
  • पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और हाथापा
  • थार और टाटा पंच गाड़ियां सीज की गईं

मेरठ: Meerut Viral Video शराब का सेवन और उसकी बढ़ती लत आज समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। पहले जहां शराब पीने की प्रवृत्ति मुख्य रूप से पुरुषों में अधिक देखी जाती थी, वहीं अब महिलाओं और युवतियों के बीच भी इसका चलन बढ़ने की चर्चा होने लगी है। शराब के नशे में आज की युवती बीच रोड पर हंगामा कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर कई बार देखा जाता है कि पुलिस से अभद्रता करती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है। (UP Viral News) जहां एक युवती ने शराब के नशे में बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Drunk Girl Viral Video)

पुलिस को बोली ‘तेरी औकात क्या है’

Meerut Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना सरधना थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार देर रात एक युवती दो लड़कों के साथ सड़क पर उत्पात मचाई। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो लड़की पुलिसवालों से भी गाली गलौज की और हाथापाई भी की। इस दौरान पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन इसके बाद भी युवती उलझती रही है। उनको उंगली दिखाते हुए बोली- मैं अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। कुछ गलत किया, तेरी औकात क्या है? एक पुलिसवाले का हाथ पकड़कर कहने लगी- चल थाने ले चल।

मौजूद लोगों के साथ भी अभद्रता

इतना ही नहीं शराब के नशे में युवती मौजूद लोगों के साथ भी अभद्रता की है। इस दौरान वे एक व्यक्ति को थप्पड़ भी मारी है। युवती की हंगामा को देखते हुए भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने किसी तरह सतर्कता दिखाते हुए युवती और दोनों लड़कों को अपने साथ पुलिस थाने ले गई, जहां लड़कों की गाड़ियों को सीज कर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही थार, टाटा पंच गाड़ी को सीज किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की शराब के नशे में थी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।