लोकसभा: विपक्ष का हंगामा, दूसरे दिन भी नहीं चल सका प्रश्नकाल

लोकसभा: विपक्ष का हंगामा, दूसरे दिन भी नहीं चल सका प्रश्नकाल

लोकसभा: विपक्ष का हंगामा, दूसरे दिन भी नहीं चल सका प्रश्नकाल
Modified Date: July 21, 2026 / 11:29 am IST
Published Date: July 21, 2026 11:29 am IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) नीट प्रश्नपत्र लीक और इसके विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई समेत विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।

मानसून सत्र के दूसरे दिन निचले सदन की बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया।

इसी दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य अपनी मांगें उठाते हुए शोर-शराबा करने लगे।

बिरला ने आसन के पास नारेबाजी कर रहे विपक्षी दलों के सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करें। प्रश्नकाल के बाद उचित नियम प्रकियाओं के तहत सभी मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर दिया जाएगा।’’

शोर-शराबे के बीच उन्होंने कार्यवाही कुछ मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई और पहले दिन भी लोकसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही बार-बार बाधित हुई।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में