लोकसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन का प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर बधाई दी
लोकसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन का प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर बधाई दी
नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है। भारत-स्वीडन संबंधों में मोदी के असाधारण योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उन्हें ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से सम्मानित किया गया।
बिरला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन के ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई, जो किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।”
उन्होंने लिखा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डालता है।
बिरला ने कहा, “यह हर भारतीय के लिए बेहद गर्व का पल है। इससे हमारे देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और भी गहरी होगी।”
भाषा पारुल जोहेब
जोहेब

Facebook


