लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले थल सेनाध्यक्ष
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले थल सेनाध्यक्ष
नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ अगले भारतीय थल सेनाध्यक्ष होंगे। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
फिलहाल थलसेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल सेठ 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने पर सेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे।
वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और उन्हें दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में शामिल किया गया।
लगभग चार दशकों के विशिष्ट सैन्य करियर के दौरान उन्होंने परिचालन, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है।
लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने विभिन्न परिचालन परिस्थितियों में हर स्तर पर कमान संभाली है। उनकी कमान संबंधी नियुक्तियों में रेगिस्तानी क्षेत्र में एक बख्तरबंद रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे पर एक बख्तरबंद ब्रिगेड तथा जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवाद-रोधी बल का नेतृत्व शामिल है।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


