फ्लाइट की तरह ट्रेन में भी लिमिट से ज्यादा सामान पर लगेगा जुर्माना
फ्लाइट की तरह ट्रेन में भी लिमिट से ज्यादा सामान पर लगेगा जुर्माना
नई दिल्ली। भारतीय रेल ने अब एक नए नियम के तहत हद से ज्यादा लगेज लेकर जाने वालों पर लगाम लगाने के लिए नया अभियान चलाया है। जिसके तहत रिजर्व कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को रेल मंडल ने हिदायत दी है कि यात्रा के दौरान लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जायेगा।
ये भी पढ़ें –परिवार इंतज़ार कर रहा था सेहरा बांधने का, तिरंगे में लिपट कर आया पार्थिव शरीर
इस नियम के तहत फ़र्स्ट एसी में यात्रा करने वाले 70 किलो तक अपने साथ ले जा सकते हैं और उन्हें इसके साथ ही 15 किलो की छूट भी दी जाएगी। जबकि सेकंड एसी में 50 किलो सामान ले जाने की अनुमति है और अधिकतम छूट 10 किलो है. वहीं थर्ड एसी में मुफ्त सीमा 40 किलो ले जाने की है, जबकि अधिकतम छूट 10 किलो है. आपको बता दें कि इसके साथ ही स्लीपर में मुफ्त सामान ले जाने की सीमा 40 किलो है और अधिकतम छूट यहां 10 किलो है. वहीं, जनरल क्लास में मुफ्त सामान ले जाने की सीमा 35 किलो और अधिकतम सामान ले जाने की छूट 10 किलो है.
ये भी पढ़ें –सरकार से नाराज़ दलित समाज के 120 लोगों ने स्वीकारा बौद्ध धर्म
यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोग ज्यादा से ज्यादा सामना लेकर निकल पड़ते है जिससे दूसरे यात्रियों को भी परेशानी होती है साथ ही अधिकतर लोग व्यावसायिक उपयोग के लिए भी इसका इस्तमाल करते हैं। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इन सभी श्रेणियों में निशुल्क सीमा से अधिक सामान यात्री बुक कराकर ले जाएं और यदि गंतव्य पर पहुंचने के बाद जांच के दौरान अगर यात्री के पास निशुल्क सीमा से अधिक सामान पाया गया तो अतिरिक्त सामान पर पार्सल चार्ज का 6 गुना अधिक अथवा न्यूनतम 50 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा.
वेब डेस्क IBC24

Facebook


