मध्य प्रदेश : खंडवा में तेज रफ्तार बस ने दो पहिया वाहन को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत
मध्य प्रदेश : खंडवा में तेज रफ्तार बस ने दो पहिया वाहन को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत
खंडवा (मप्र), तीन जून (भाषा) मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक तेज रफ्तार निजी बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दो पहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि हादसा बृहस्पतिवार शाम को सुलगांव के पास हुआ जब दोपहिया वाहन पर सवार लोग सनावद से मोहना जा रहे थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सीमा अलावा ने कहा कि तेज रफ्तार बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों आनंद राम (50) और पन्ना लाल (50) के शव को सनावद के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद बस को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।
भाषा सं दिमो धीरज
धीरज

Facebook


