Crime News: मध्यप्रदेश की छात्रा ने कोटा में की खुदकुशी, नौवीं मंजिल से लगाई छलांग, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

Ads

मध्यप्रदेश की छात्रा ने कोटा में की खुदकुशी, नौवीं मंजिल से लगाई छलांग, Madhya Pradesh student commits suicide in Kota, jumps from the ninth floor

  •  
  • Publish Date - June 6, 2024 / 09:56 PM IST,
    Updated On - June 7, 2024 / 12:24 AM IST

Bihar TET Exam Postponed

कोटाः Crime News राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी (नीट-यूजी) के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद ही राजस्थान के कोटा में 18 वर्षीय छात्रा ने एक इमारत की नौवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस घटना से एक दिन पहले ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी परिणाम की घोषणा की थी जिसमें बागीशा तिवारी नामक इस छात्रा ने 720 में से 320 अंक हासिल किये । पुलिस ने कहा कि यह इस साल कोटा में किसी कोचिंग विद्यार्थी द्वारा दसवीं संदिग्ध आत्महत्या है। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश की रीवा की रहने वाली बागीशा नीट में अपने खराब प्रदर्शन के कारण कथित रूप से बहुत परेशान थी। वह तीन साल से नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को उसने इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी।

Read More : Sarkari Naukri 2024: प्रदेश के युवाओं की बल्ल बल्ले, इस विभाग में 45 हजार पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया 

Crime News जवाहर नगर थाने के सर्किल इंस्पेक्टर हरिनारायण शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बागीशा इसी इमारत की पांचवीं मंजिल पर अपनी मां और भाई के साथ रहती थी। उनके अनुसार उसका भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है और वह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा है। शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर अपने कोचिंग में क्लास करने के बाद बागीशा नौवीं मंजिल पर गयी और बालकोनी की खिड़की से नीचे कूद गयी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे ऐसा करते हुए देखा और उसे रोकने की कोशिश की भी लेकिन वह असफल रहा। बागीशा को एक नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान घंटे भर में उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बागीशा का शव उसके परिवार को सौंप दिया।

Read More : Urvashi Rautela Look: पैपराजी के कैमरे में कैद हुई उर्वशी रौतेला, एक्ट्रेस का लुक देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने 

सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि लड़की द्वारा यह अतिवादी कदम उठाये जाने की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन प्रारंभिक जांच के अनुसार वह नीट परिणाम से बहुत परेशान थी। बागीशा के पिता विनोद तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी से नीट अंक को लेकर परेशान नहीं होने को कहा था। उन्होंने बताया कि उन्होंने बागीशा से कहा कि वह निजी कॉलेज में चिकित्सा पाठ्यक्रम में उसका दाखिला करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बहुत मेहनती एवं धार्मिक स्वभाव की थी। इस बीच कोटा (सिटी) की अधीक्षक अमृता धवन ने इस कथित आत्महत्या के सीसीटीवी फुटेज का प्रसारण करने को लेकर खबरिया चैनलों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की चेतावनी दी है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsAp