सनातन धर्म का ‘अपमान’ करने को लेकर मदुरै के लोग स्टालिन, उदयनिधि को दंडित करेंगे

सनातन धर्म का ‘अपमान’ करने को लेकर मदुरै के लोग स्टालिन, उदयनिधि को दंडित करेंगे

सनातन धर्म का ‘अपमान’ करने को लेकर मदुरै के लोग स्टालिन, उदयनिधि को दंडित करेंगे
Modified Date: April 12, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: April 12, 2026 10:33 pm IST

मदुरै (तमिलनाडु), 12 अप्रैल (भाषा) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि को सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर मदुरै के लोग ‘‘दंडित’’ करेंगे।

नवीन ने यहां एक रोड शो के दौरान कहा कि जनता और पुरोहित समुदाय यह सुनिश्चित करेंगे कि इन टिप्पणियों के लिए सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को मतदाता दंडित करें।

नवीन ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘जिस तरह स्टालिन और उनके बेटे ने सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति का अपमान किया है, जनता और साधु-संत यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें मतदाताओं द्वारा दंडित किया जाए।’’

उन्होंने जनता के मिजाज में आए महत्वपूर्ण बदलाव का हवाला देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि तमिलनाडु में द्रमुक सत्ता से बाहर हो जाएगी और राजग सरकार का गठन होगा।

भाजपा अध्यक्ष ने मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की और सत्तारूढ़ पार्टी पर इसमें संलिप्त रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु के युवा नशे के आदी हो रहे हैं।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में