Lata Mangeshkar & Asha Bhosle Coincidence : 92 की उम्र और मौत का वही फेर! आशा भोसले के निधन में दिखा लता दीदी जैसा संयोग, यकीन करना मुश्किल

आशा भोसले के निधन के साथ संगीत जगत ने एक और लीजेंड खो दिया। खास बात यह है कि उन्होंने भी अपनी बहन लता मंगेशकर की तरह 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

Lata Mangeshkar & Asha Bhosle Coincidence : 92 की उम्र और मौत का वही फेर! आशा भोसले के निधन में दिखा लता दीदी जैसा संयोग, यकीन करना मुश्किल

Lata Mangeshkar & Asha Bhosle Coincidence / Image Source : X / Instagram /

Modified Date: April 12, 2026 / 11:51 pm IST
Published Date: April 12, 2026 11:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन
  • लता मंगेशकर की तरह ही समान उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • दोनों बहनों के रिश्ते में रहा था एक दौर में तनाव

एंटरटेनमेंट डेस्क : Lata Mangeshka & Asha Bhosle Coincidence बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार को उनके निधन की खबर से बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। लता मंगेशकर के बाद वह मंगेशकर परिवार की दूसरी ऐसी कलाकार थीं, जिन्हें दुनिया एक लीजेंड मानती थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों बहनों के निधन में एक बहुत ही खास संयोग देखने को मिला है।

Asha Bhosle Death News दोनों बहन का एक ही उम्र में निधन

आशा भोसले अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह ही 92 साल की उम्र में इस दुनिया से रुखसत हुईं। जहाँ लता मंगेशकर का निधन फरवरी 2022 में 92 वर्ष की आयु में हुआ था, वहीं आशा भोसले ने भी ठीक उसी उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। दोनों बहनों के बीच उम्र का अंतर केवल 4 साल का था। लता मंगेशक का जन्म 1929 में हुआ था और आशा का 1933 में। उम्र के इस पड़ाव पर आकर दोनों का जाना प्रशंसकों के लिए एक भावुक संयोग बन गया है।

आशा भोसले की शादी से नाराज़ थी बड़ी बहन

आपकों बता दें की दोनों बहनों के बीच अटूट रिश्ता था, लेकिन उनके जीवन में कड़वाहट का एक दौर भी आया था। बताया जाता है कि महज 16 साल की उम्र में जब आशा भोसले ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से शादी की, तो लता मंगेशकर उनसे काफी नाराज हो गई थीं। इस नाराजगी की वजह से दोनों बहनों ने सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। लेकिन बाद में संगीतकार आर.डी. बर्मन के प्रयासों से उनके रिश्तों में सुधार आया और वे फिर से करीब आ गईं। आशा भोसले ने अपने संगीत करियर में हिंदी और अन्य भाषाओं को मिलाकर 12,000 से ज्यादा गाने गाए, जिसके लिए उनका नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.