कोटा में चंद्रेसल मठ के महंत की चाकू घोंपकर हत्या

कोटा में चंद्रेसल मठ के महंत की चाकू घोंपकर हत्या

कोटा में चंद्रेसल मठ के महंत की चाकू घोंपकर हत्या
Modified Date: June 6, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: June 6, 2026 4:07 pm IST

कोटा (राजस्थान), छह जून (भाषा) राजस्थान के कोटा में प्राचीन चंद्रेसल मठ के 35 वर्षीय महंत की शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से चाकू से 26 बार वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रुद्रप्रताप शर्मा ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे कोटा के बोरखेड़ा थानाक्षेत्र में हमलावर मठ में घुस गए, उन्होंने दो महंतों में से एक को कमरे में बंद कर दिया और दूसरे महंत देवानंद वन पर धारदार हथियारों से कई बार हमला किया।

उन्होंने कहा कि देवानंद वन महंत को कम से कम 26 जख्म आये तथा उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि न्यास और पद को लेकर विवाद के चलते महंत पर हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि महंत सवाईमाधोपुर के निवासी थे और चार साल पहले कोटा के चंद्रेसल मठ से जुड़े थे।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया गया लेकिन कई धार्मिक नेता और लोग अस्पताल पहुंचे तथा परिवार के सदस्यों और धार्मिक संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से इनकार कर दिया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने महंत की हत्या की निंदा करते हुए कहा, ‘‘अपराधी खुलेआम खून बहा रहे हैं जबकि सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।’’

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव


लेखक के बारे में