महाराष्ट्र ने भी लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का किया ऐलान, 30 हजार के पार हो गई है संक्रमितों की संख्या

Ads

महाराष्ट्र ने भी लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का किया ऐलान, 30 हजार के पार हो गई है संक्रमितों की संख्या

  •  
  • Publish Date - May 17, 2020 / 08:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नई दिल्ली। देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित मामले महाराष्ट्र में हैं। पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। 

पढ़ें- टेस्टिंग किट लैब के लिए 550 करोड़ का ऐलान, 1 दिन में 3 हजार पीपीई किट की जा र..

राज्य के मुख्य सचिव अजय मेहता ने लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया। इस तरह से पंजाब और महाराष्ट्र ने औपचारिक तौर पर लॉकडाउन-4 की घोषणा कर दी। महाराष्ट्र देश का वह राज्य है, जहां कोरोना वायरस ने सबसे अधिक तबाही मचाहई है। दरअसल, केंद्र सरकार पहले ही यह कह चुकी है कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू होगा।

पढ़ें- ऑनलाइन क्लासेस के लिए शुरू होंगे 12 चैनल्स, देश के टॉप 100- यूनिवर्…

महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 30706 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 7088 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1135 लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र के ऐलान के एक दिन पहले यानी शनिवार को ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ’18 मई से राज्य मे कर्फ्यू नहीं होगा। लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने संकेत दिया कि 18 मई से कुछ हद तक सार्वजनिक परिवहन भी चलने लगेंगे।

पढ़ें- देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,987 नए मामले सामने आए, संक्रमि…

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस से 4987 नए मामले सामने आए हैं और करीब 120 लोगों की मौतें हुई हैं। रविवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 90927 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है।