महाराष्ट्र: मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा कर रहे एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया
महाराष्ट्र: मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा कर रहे एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया
गोंदिया, छह जून (भाषा) महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में अपने मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा कर रहे एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वन अधिकारी शेषराज आकरे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई।
आकरे ने बताया कि गोरेगांव तहसील के कालपथरी निवासी 31 वर्षीय दुलेश्वर संतोष खारकटे चारा लेने गए थे लेकिन वह दोपहर तक नहीं लौटे, जिसके बाद उनके परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने कहा, “आमगांव वन क्षेत्र के मोहादी बीट के कंपार्टमेंट संख्या 446 में खारकटे की मोटरसाइकिल और उनका क्षत-विक्षत शव मिला। आसपास लगे कैमरा में एक बाघिन और उसके शावकों की फुटेज कैद हुई है। उनकी पत्नी को 50,000 रुपये की सहायता राशि तत्काल दी गई है, जबकि बाकी राशि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दी जाएगी।”
भाषा
राखी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


