महाराष्ट्र : बीस हजार रुपये के कर्ज विवाद में बीड के व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र : बीस हजार रुपये के कर्ज विवाद में बीड के व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
बीड, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में 20,000 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान राजाभाऊ भगवान तिडके के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को धारूर तहसील के मंजर्खेडा टांडा में हुई घटना में तिडके के सिर में गंभीर चोट आई थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन अशोक जाधव ने दो साल पहले तिडके और अपने रिश्तेदार से कथित तौर पर 20,000 रुपये उधार लिए थे और वह रकम चुकाने में विफल रहा था।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बहस के बाद सचिन जाधव और अशोक जाधव ने तिडके पर एक बड़ा पत्थर फेंका, जो उनके माथे पर लगा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा अमित मनीषा
मनीषा

Facebook


