‘माझे घर’ योजना आपके घरों को नियमित करने का पहला और आखिरी मौका है : प्रमोद सावंत

'माझे घर' योजना आपके घरों को नियमित करने का पहला और आखिरी मौका है : प्रमोद सावंत

‘माझे घर’ योजना आपके घरों को नियमित करने का पहला और आखिरी मौका है : प्रमोद सावंत
Modified Date: November 22, 2025 / 09:58 pm IST
Published Date: November 22, 2025 9:58 pm IST

पणजी, 22 नवंबर (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लोगों से सरकारी जमीन पर बने पुराने मकानों को नियमित करने के लिए ‘माझे घर’ योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

सावंत ने ‘माझे घर योजना और राजस्व विभाग में सुधार’ नामक विषयों पर शनिवार को सरकारी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा कानूनों में बदलाव किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पुर्तगाली काल में बने मकानों के मालिकों को ध्वस्तीकरण का सामना न करना पड़े।

इस योजना में सामुदायिक जमीन और 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत निर्मित जमीन भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन मूल गोवावासियों ने सरकारी भूमि, सामुदायिक स्वामित्व वाली भूमि (जिसे कम्युनिडाडेस के नाम से जाना जाता है) या 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत मकान बनाए हैं, उन्हें ध्वस्तीकरण का भय न हो।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 20 सूत्री कार्यक्रम के दौरान बनाए गए मकानों के कुछ मालिकों के नाम पर कानूनी मालिकाना हक नहीं है।

सावंत ने कहा कि ‘माझे घर’ योजना मूल गोवावासियों को सांत्वना प्रदान करती है। यह योजना छह विभिन्न पहलों का एक समामेलन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को राज्य सरकार ने इस महीने की शुरुआत में अधिसूचित किया है और जो लोग इसका लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें छह महीने के भीतर अपना आवेदन जमा करना होगा।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में