मलयालम लेखिका ने अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की

मलयालम लेखिका ने अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की

मलयालम लेखिका ने अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की
Modified Date: March 8, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: March 8, 2026 5:10 pm IST

तिरुवनंतपुरम, आठ मार्च (भाषा) प्रख्यात मलयालम लेखिका सारा जोसेफ ने रविवार को कुछ अमेरिकी कॉर्पोरेट उत्पादों के बहिष्कार करने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि ये अप्रत्यक्ष रूप से अन्य देशों के खिलाफ अमेरिका के युद्ध प्रयासों का समर्थन करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लेखिका ने महिलाओं से प्रमुख अमेरिकी कंपनियों द्वारा निर्मित उत्पादों का बहिष्कार कर अमेरिका और इजराइल की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया है।

हालांकि, लेखिका ने इन देशों द्वारा ईरान के खिलाफ किये गए हमलों का विशेष रूप से उल्लेख नहीं किया है।

जोसेफ ने फेसबुक पर एक पोस्ट में विशेष रूप से टूथपेस्ट, शैंपू, डिटर्जेंट आदि का निर्माण करने वाले कुछ प्रसिद्ध कंपनियों का उल्लेख किया।

जोसेफ ने पोस्ट में कहा, ‘ये बड़े अमेरिकी कॉर्पोरेट संस्थान हैं जो अमेरिका को लड़ाकू विमान, हथियार और मिसाइलों के निर्माण के लिए भारी वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।’

लेखिका ने इसे ‘मौन क्रांति’ बताते हुए कहा कि महिलाएं ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल न करते हुए इस विरोध की शुरूआत अपने घर से कर सकती हैं।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में