मलयिन्कीझु गोपालकृष्णन ‘स्वदेशाभिमानी केसरी पुरस्कार’ के विजेता घोषित किए गए
मलयिन्कीझु गोपालकृष्णन ‘स्वदेशाभिमानी केसरी पुरस्कार’ के विजेता घोषित किए गए
तिरुवनंतपुरम, चार फरवरी (भाषा) केरल सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार मलयिन्कीझु गोपालकृष्णन को वर्ष 2024 के लिए ‘स्वदेशाभिमानी केसरी पुरस्कार’ का विजेता घोषित किया है। यह पत्रकारिता में राज्य के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।
सूचना एवं जनसंपर्क विशेष सचिव टी वी सुभाष ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘मीडिया जगत में व्यापक योगदान के लिए उनका चयन किया गया है।’
यह पुरस्कार मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन द्वारा पांच फरवरी को शाम छह बजे सचिवालय के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि गोपालकृष्णन को पुरस्कार राशि के रूप में 1,00,000 रुपये, प्रसिद्ध कलाकार कनाई कुन्हीरामन द्वारा बनायी गई एक प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र प्राप्त होगा।
तिरुवनंतपुरम के मूल निवासी गोपालकृष्णन मलयालम भाषा के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने इतिहास पर कई पुस्तकें लिखी हैं।
भाषा
शुभम संतोष
संतोष

Facebook


