Vande Bharat: चीन, डील, गद्दार..विपक्ष पर मोदी का प्रहार! राज्यसभा में पीएम मोदी ने दिया करारा जवाब, देखें रिपोर्ट

PM Modi Speech: चीन, डील, गद्दार..विपक्ष पर मोदी का प्रहार! राज्यसभा में पीएम मोदी ने दिया करारा जवाब, देखें रिपोर्ट

Vande Bharat: चीन, डील, गद्दार..विपक्ष पर मोदी का प्रहार! राज्यसभा में पीएम मोदी ने दिया करारा जवाब, देखें रिपोर्ट

PM Modi Speech

Modified Date: February 5, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: February 5, 2026 11:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण टलने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच उन्होंने जवाब दिया
  • राहुल गांधी द्वारा ‘गद्दार’ कहे जाने पर पीएम मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी
  • पीएम ने बस्तर ओलंपिक को युवाओं की प्रतिभा और बदलाव की तस्वीर बताया

नई दिल्ली: PM Modi Speech संसद के बजट सत्र में सत्ता Vs विपक्ष में जुबानी जंग चरम पर दिखी। हंगामा भी खूब हुआ, लेकिन इस बार बिना प्रधानमंत्री के जवाबी भाषण के लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास कर दिया गया। कल PM मोदी का संबोधन टल गया, लेकिन आज राज्यसभा में पीएम ने जमकर जवाब दिया।

PM Modi Speech गुरूवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री पूरी तैयारी के साथ आए। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरु किया। विपक्ष ने नारेबाजी शरू कर दी। विपक्षी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए, तानाशाही नहीं चलेगी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि खरगेजी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की इजाजत दी जाए। इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

लोकसभा में स्पीच टली तो अगले दिन पीएम मोदी राज्यसभा पहुंचे, सदन एक बार फिर नारेबाज़ी से गूंज उठा। पीएम ने बोलना शुरू किया तो विपक्ष ने हंगामा तेज कर दिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी नहीं रुके उन्होंने विपक्ष और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने सदन के बाहर दिए गए बयानों पर भी पलटवार किया। राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने पर प्रधानमंत्री ने सख्त जवाब दिया। विपक्ष पर हमलों के बीच प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर का जिक्र करते हुए बस्तर ओलंपिक की तारीफ भी की। पीएम ने इसे युवाओं की प्रतिभा और बदलाव की तस्वीर बताया।

बजट सत्र की शुरुआत से प्रधानमंत्री के भाषण तक, लोकसभा से राज्यसभा हर जगह सियासी बवाल देखने को मिला। कभी किताब, कभी ट्रंप टैरिफ, तो कभी नारों की गूंज पन्ने फेंके गए, 8 सांसद निलंबित हुए, लेकिन संसद की इस महापंचायत में जनता के मुद्दों से ज्यादा हंगामा ही सुर्खियों में रहा। अब आगे क्या होता है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।