RCB vs DC WPL Final 2026 : चौथी बार फाइनल में पहुँचकर भी हारी दिल्ली! स्मृति मंधाना के 87 रनों ने तोड़ा दिल्ली का दिल, इतने विकेट से जीतकर RCB ने रचा इतिहास

RCB vs DC WPL Final 2026 : चौथी बार फाइनल में पहुँचकर भी हारी दिल्ली! स्मृति मंधाना के 87 रनों ने तोड़ा दिल्ली का दिल, इतने विकेट से जीतकर RCB ने रचा इतिहास

RCB vs DC WPL Final 2026 / Image Source : x

Modified Date: February 5, 2026 / 11:41 pm IST
Published Date: February 5, 2026 11:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB ने WPL 2026 का फाइनल 6 विकेट से जीता।
  • स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रन बनाकर रिकॉर्ड चेज पूरा किया।
  • दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर भी खिताब नहीं जीत पाई।

वडोदरा: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्मृति ने 41 गेंदों पर 87 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया।

RCB vs DC WPL Final 2026 204 रनों का दिया था टारगेट

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB को 204 रनों का टारगेट दिया था। टारगेट को पूरा करने के लिए RCB को कप्तान स्मृति मंधाना ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए मात्र 41 गेंदों पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत RCB ने फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा ‘रिकॉर्ड चेज’ पूरा किया और 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

RCB vs DC WPL Final 2026 चौथी बार फाइनल में पहुँचकर हारी दिल्ली कैपिटल्स

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही RCB की टीम दूसरी बार चैम्पियन बन गई है। स्मृति मंधाना की कप्तानी और उनकी शानदार बल्लेबाजी ने एक बार फिर बैंगलोर के फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया है। आपको बता दें की दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुँचकर भी खिताब से चूक गए।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.