ममता बनर्जी ने आशा भोसले को ‘संगीत जगत की महान हस्ती’ एवं पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया
ममता बनर्जी ने आशा भोसले को ‘संगीत जगत की महान हस्ती’ एवं पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया
कोलकाता, 12 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानी मानी गायिका आशा भोसले के निधन पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें “संगीत जगत की महान हस्ती” करार देते हुए पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
बनर्जी ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले के निधन से गहरा दुख हुआ है। वह एक ऐसी प्रेरणादायी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया।”
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बांग्ला संगीत में भी आशा भोसले का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने कई बांग्ला गीत भी गाए और पश्चिम बंगाल में भी वह बेहद लोकप्रिय हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उन्हें 2018 में हमारे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बंगविभूषण’ से सम्मानित करने का अवसर मिला।’’
बनर्जी ने भोसले के परिवार, सहयोगियों और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।
उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. प्रतीत समदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कुछ समय पहले उनका निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।’’
भाषा
खारी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


