मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को धरना देंगी ममता बनर्जी

मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को धरना देंगी ममता बनर्जी

मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को धरना देंगी ममता बनर्जी
Modified Date: March 5, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: March 5, 2026 9:15 pm IST

कोलकाता, पांच मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद राज्य की संशोधित मतदाता सूची में कथित तौर पर मनमाने ढंग से नाम हटाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरना देंगी।

धरना अपराह्न दो बजे एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर शुरू होगा। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को यह जानकारी दी थी।

अभिषेक ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग ने राजनीति से प्रेरित होकर यह एसआईआर कराई है और इसकी वजह से विधानसभा चुनाव से पहले लाखों वैध मतदाता मतदान से वंचित हो सकते हैं।

अभिषेक ने कहा, “मुख्यमंत्री हमारे अगले कदम की घोषणा करेंगी। हम इस एसआईआर के खिलाफ हैं, जिसमें वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।”

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में शुरू हुई एसआईआर के दौरान 63.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिसके बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गई।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में