ममता बनर्जी ने चिकित्सकों से बैठक में शामिल होने की अपील की

ममता बनर्जी ने चिकित्सकों से बैठक में शामिल होने की अपील की

ममता बनर्जी ने चिकित्सकों से बैठक में शामिल होने की अपील की
Modified Date: September 14, 2024 / 09:05 pm IST
Published Date: September 14, 2024 9:05 pm IST

कोलकाता, 14 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार शाम को उनके आवास पर बातचीत के लिए पहुंचे आंदोलनकारी चिकित्सकों से बैठक में शामिल होने की अपील की, जबकि चिकित्सकों ने बैठक का सीधा प्रसारण करने की मांग की।

आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे कनिष्ठ चिकित्सकों और ममता के बीच बैठक निर्धारित समय पर नहीं हो सकी, क्योंकि चिकित्सक बैठक का सीधा प्रसारण किए जाने की बात पर अड़े रहे।

ममता ने चिकित्सकों से अंदर आने और बारिश में न भीगने की अपील करते हुए कहा, ‘‘मैं आप सभी से अंदर आने और बैठक में हिस्सा लेने का अनुरोध करती हूं। चूंकि मामला अदालत में है, इसलिए हम बैठक के सीधे प्रसारण की अनुमति नहीं दे सकते। बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और उच्चतम न्यायालय की अनुमति के बाद ही आपको इसकी एक प्रति उपलब्ध कराऊंगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज आपने कहा कि आप मिलना चाहते हैं, इसलिए मैं इंतजार कर रही हूं। आप लोग मेरा इस तरह अपमान क्यों कर रहे हैं? कृपया मेरा इस तरह अपमान न करें। इससे पहले तीन मौकों पर मैं इंतजार करती रही, लेकिन आप लोग नहीं आए।’’

भाषा देवेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में