ममता को मुख्यमंत्री के पद से हटाना होगा, वरना बांग्लादेशी मुसलमान बंगाल को हमसे छीन लेंगे: हिमंत

ममता को मुख्यमंत्री के पद से हटाना होगा, वरना बांग्लादेशी मुसलमान बंगाल को हमसे छीन लेंगे: हिमंत

ममता को मुख्यमंत्री के पद से हटाना होगा, वरना बांग्लादेशी मुसलमान बंगाल को हमसे छीन लेंगे: हिमंत
Modified Date: April 18, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: April 18, 2026 2:44 pm IST

कोलकाता, 18 अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर राज्य के संसाधनों को “बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों” के हवाले करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सत्ता से हटाना होगा, “वरना हम बंगाल गंवा देंगे।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शर्मा ने कालिम्पोंग में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि असम और त्रिपुरा की भाजपा सरकारों ने “बांग्लादेशी मुसलमानों” को भारत में प्रवेश करने से रोका है, जबकि बंगाल में अवैध घुसपैठ जारी है।

उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी ने बंगाल का पूरा खजाना बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों के लिए आरक्षित कर दिया है। उन्होंने वोट के लिए इस भूमि को बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दिया।”

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से बनर्जी ने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा, “हमें ममता बनर्जी को बंगाल के मुख्यमंत्री पद से हटाना होगा, वरना एक दिन बांग्लादेशी मुसलमान हमसे यह राज्य छीन लेंगे।”

भाजपा नेता ने यह दावा भी किया कि बनर्जी के कार्यकाल में उत्तर बंगाल में कोई विकास नहीं हुआ।

शर्मा ने कहा, “बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही हम इस क्षेत्र से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे।”

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा गोरखालैंड मुद्दे का संवैधानिक समाधान खोजेगी और “गोरखाओं को न्याय दिलाएगी।”

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में