उड़ान में महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया

उड़ान में महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया

उड़ान में महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया
Modified Date: January 25, 2023 / 08:12 pm IST
Published Date: January 25, 2023 8:12 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) एअर इंडिया की न्यूयॉर्क- नयी दिल्ली उड़ान में बुजुर्ग महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की।

मिश्रा अभी न्यायिक हिरासत में है। मिश्रा ने एक मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा पारित एक आदेश के खिलाफ सत्र अदालत में अपील दायर की। मजिस्ट्रेट अदालत ने 11 जनवरी को मिश्रा को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

सत्र अदालत के 27 जनवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई करने की संभावना है।

पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में ‘बिजनेस क्लास’ में शराब के नशे में मिश्रा ने सह-यात्री पर कथित रूप से पेशाब कर दी थी। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने चार जनवरी को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया था।

भाषा अविनाश माधव

माधव


लेखक के बारे में