पति ने पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की

पति ने पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की

पति ने पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की
Modified Date: June 28, 2023 / 05:28 pm IST
Published Date: June 28, 2023 5:28 pm IST

धौलपुर, 28 जून (भाषा) राजस्थान के धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मंगलवार को पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कोलारी थाना क्षेत्र के मोलानी गांव में आरोपी राजवीर ने पत्नी संगीता की उस समय गला घोंटकर हत्या कर दी, जब वह उसे खेत में टिफिन देने गई थी।

उन्होंने बताया कि महिला टिफिन देने के बाद जब घर नहीं लौटी तो उसका जीजा खेत में गया और उसे मृत पाया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने उसका गला घोंट दिया और वहां से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और फरार पति की तलाश की जा रही है।

भाषा सं कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में