मानसिक तनाव के चलते नोएडा में युवक और युवती ने की आत्महत्या

मानसिक तनाव के चलते नोएडा में युवक और युवती ने की आत्महत्या

मानसिक तनाव के चलते नोएडा में युवक और युवती ने की आत्महत्या
Modified Date: August 17, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: August 17, 2026 2:04 pm IST

नोएडा, 17 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रहने वाले एक युवक और एक युवती ने मानसिक तनाव के चलते रविवार रात अपने-अपने घरों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पहचान गोविंद (25) के रूप में हुई है, वह मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर का रहने वाला था और वर्तमान में वह थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनसे बातचीत कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

वहीं, थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुमारी संगीता (24) मूल रूप से जनपद हाथरस की रहने वाली थी और वर्तमान में थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में रह रही थीं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

भाषा सं

तान्या रंजन

रंजन


लेखक के बारे में