आतंकवादियों की सहायता करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
आतंकवादियों की सहायता करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
श्रीनगर, 21 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की सहायता करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने बुधवार शाम को कुलगाम जिले के मोहम्मदपोरा गांव में संयुक्त अभियान चलाया और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान दो हथगोले बरामद किए गए।
संदिग्ध की पहचान मोहम्मदपोरा गांव के निवासी आदिल हुसैन लोन के रूप में हुई है।
कुलगाम पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा
राखी नरेश
नरेश

Facebook


