बिहार में व्हाट्सऐप पर पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
बिहार में व्हाट्सऐप पर पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
बेतिया, पांच मार्च (भाषा) बिहार पुलिस ने मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबरों के साथ हुई व्हाट्सऐप चैट मिलने के बाद पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया से एक युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गिरफ्तार युवक की पहचान खुर्शीद आलम (25) के रूप में हुई है।
जिला पुलिस के एक बयान के अनुसार, “सूचना के आधार पर पुलिस ने मझौलिया चीनी मिल के पास से आलम को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।”
बयान में कहा गया है कि उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ पाकिस्तानी (+92 कोड वाले) फोन नंबरों के साथ व्हाट्सऐप चैट मिलने का पता चला। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।
भाषा कैलाश
जोहेब
जोहेब

Facebook


