फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: July 1, 2022 9:26 pm IST

बदायूं (उप्र) एक जुलाई (भाषा) बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली इलाके के रहने वाले एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सहसवान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार की ओर से अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल निवासी रेहान (30) पर फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

युवक ने इस पोस्ट के जरिये अफवाह भी फैलाई। उन्होंने बताया कि आरोपी रेहान के विरुद्ध आईटी कानून की धारा 67 के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में