गुरुग्राम में व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

गुरुग्राम में व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

गुरुग्राम में व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: February 9, 2022 3:13 pm IST

गुरुग्राम (हरियाणा), नौ फरवरी (भाषा) गुरुग्राम में बुधवार सुबह नयी दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस के सामने कूदकर 20 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव रेल पटरियों पर पाया गया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे पुलिस को सुबह करीब साढ़े सात बजे गुरुग्राम और गढ़ी-हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को उठाया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुग्राम रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली से अजमेर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के आगे युवक ने छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन के चालक ने भी घटना की पुष्टि की है।

भाषा सुरभि आशीष

आशीष


लेखक के बारे में