जम्मू में उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
जम्मू में उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
जम्मू, आठ अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को उनके आवास पर छोड़कर लौट रहे काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आने से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार निवासी भरत के रूप में हुई है। वह शहर के बाहरी इलाके गंग्याल में सड़क पार कर रहे थे, तभी काफिले में शामिल वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि भरत को गंभीर चोटें आईं और वाहन चालक तथा साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन उपमुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा था, जो उन्हें पास के गंतव्य पर छोड़ने के बाद जम्मू लौट रहा था।
भाषा तान्या नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


