दिलशाद गार्डन में नाले में गिरने से एक शख्स की मौत

दिलशाद गार्डन में नाले में गिरने से एक शख्स की मौत

दिलशाद गार्डन में नाले में गिरने से एक शख्स की मौत
Modified Date: March 30, 2026 / 07:19 pm IST
Published Date: March 30, 2026 7:19 pm IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में कथित रूप से दुर्घटनावश पैर फिसलने से नाले में गिरने से एक शख्स की सोमवार को मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन (डीएफएस) सेवा ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार, घटना की जानकारी दोपहर करीब दो बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि व्यक्ति नाले में गिर गया था और डूब गया ।

उन्होंने बताया कि डीएफएस, बोट क्लब और अन्य स्थानीय बचाव कर्मियों की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया गया।

अधिकारी ने बताया कि निरंतर प्रयास के बाद उस व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में