दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 22, 2021 7:03 am IST

नोएडा, 22 जून (भाषा) दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात को दादरी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की चपेट में आने से रेखा राम (38) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दादरी के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में आगे जांच की जा रही है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में