दिल्ली में व्यक्ति ने किरायेदार की हत्या की, पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक

दिल्ली में व्यक्ति ने किरायेदार की हत्या की, पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक

दिल्ली में व्यक्ति ने किरायेदार की हत्या की, पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक
Modified Date: April 29, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: April 29, 2026 4:36 pm IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपने किरायेदार की इस शक में कथित रूप से हत्या कर दी कि उसका उसकी (आरोपी की) पत्नी से अवैध संबंध है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई है, जिसने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और 29 वर्षीय कन्हैया की हत्या की बात कबूल की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम आरोपी के साथ इंदिरा कॉलोनी स्थित घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को बिस्तर पर पड़ा पाया, जिसका गला कटा हुआ था और उसके शव पर चाकू के कई घाव थे।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वीरेंद्र को संदेह था कि पीड़ित का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है, जिसके कारण उसने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना के समय आरोपी की घटनास्थल पर मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

एक अपराध जांच दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों ने एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शालीमार बाग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में