पति ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी

पति ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी

पति ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी
Modified Date: June 12, 2023 / 08:58 pm IST
Published Date: June 12, 2023 8:58 pm IST

जयपुर, 12 जून (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के उद्योगनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

थानाधिकारी श्रीनिवास ने बताया कि दासा की ढाणी में झुग्गियों में रहने वाले आरोपी होशियार सिंह (50) ने अपनी पत्नी गुड्डी देवी (45) पर कुल्हाड़ी से वार कर गला काट कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी होशियार सिंह फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पेशे से मजदूर है और शराब पीने का आदी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में