शख्स ने भगवा रंग का झंडा खंभे से हटाया, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

Ads

शख्स ने भगवा रंग का झंडा खंभे से हटाया, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

  •  
  • Publish Date - January 22, 2024 / 09:43 PM IST,
    Updated On - January 22, 2024 / 09:43 PM IST

जयपुर, 22 जनवरी (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर में एक शख्स ने एक खंभे पर लगे भगवा रंग के झंडे को कथित तौर पर हटा दिया जिसके बाद लोगों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोप है कि जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा था तो उसने बाड़मेर-जैसलमेर रोड पर एक बिजली के खंभे पर लगे झंडे को हटा दिया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बाड़मेर) सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया।

भाषा कुंज पृथ्वी नोमान

नोमान