घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या
Modified Date: July 14, 2023 / 04:40 pm IST
Published Date: July 14, 2023 4:40 pm IST

जयपुर, 14 जुलाई (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को घर के बार सो रहे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी भोजाराम ने बताया कि नोहरदा गांव में बीती रात घर में सो रहे नंगो (50) की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक साफ सफाई और झाड़ फूंक कर इलाज करने का काम किया करता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस रंजिश, लेनदेन सहित सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में