चौथी बार पैदा हुई बेटी, पति ने की पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश

चौथी बार पैदा हुई बेटी, पति ने की पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश

चौथी बार पैदा हुई बेटी, पति ने की पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: November 29, 2020 4:33 pm IST

इंग्लिश बाजार: पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में एक शख्स ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या की कोशिश की, क्योंकि उसने चौथी बच्ची को जन्म दिया था।पुलिस ने बताया कि घटना जिले के इंग्लिश बाजार थाना-क्षेत्र में शनिवार रात को हुई और महिला के सिर पर चोट आई है। उसे माल्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 10 कोरोना मरीजों की मौत, 1273 नए संक्रमितों की पुष्टि

उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय महिला ने 10 साल पहले आरोपी से शादी की थी। उन्होंने बताया कि दंपति की पहले से तीन बेटियां हैं और महिला ने सात दिन पहले एक और बेटी को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी इमरान शेख ने शनिवार रात अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है और शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More: वाजिद खान की पत्नी का सनसनीखेज खुलासा ‘धर्म परिवर्तन’ के लिए किया था मजबूर, मना करने पर दोनों के रिश्तों में आई खटास


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"