Mann Ki Baat : बीते 2 महीनों में जुड़े 2 नए टाइगर रिजर्व.. MP से रातापानी और छत्तीसगढ़ से गुरु घासीदास.. ‘मन की बात’ में PM मोदी ने किया जिक्र
Mann Ki Baat : बीते 2 महीनों में जुड़े 2 नए टाइगर रिजर्व.. MP से रातापानी और छत्तीसगढ़ से गुरु घासीदास.. मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र …

PM Modi Mann Ki Baat Live | Source : IBC24
नई दिल्ली। PM Modi Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस साल का पहला और इस रेडियो कार्यक्रम का 118वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता से संवाद किया। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है लेकिन गणतंत्र दिवस के कारण ये प्रसारण एक सप्ताह पहले ही किया गया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में महाकुंभ, सैटेलाइट, गणतंत्र दिवस, एमपी के रातापानी टाइगर रिजर्व का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने किया एमपी और छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व का जिक्र
पीएम ने कहा- हमारी संस्कृति और विरासत हमें पशु पक्षियों के साथ प्यार से रहना सिखाती है। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। बीते 2 महीनों में हमारे देश में 2 नए टाइगर रिजर्व जुड़े हैं छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास और एमपी में रातापानी टाइगर रिजर्व। सीएम ने कहा कि इंसानों और जानवरों के बीच दोस्ती की गजब की तस्वीरें देखते हैं। आपने जानवरों की वफादारी की कहानियां सुनी होंगी। जानवर पालतू हो या जंगल में रहने वाले पशु इंसानों से उनका नाता कई बार हैरान कर देता है। जानवर भले ही बोल नहीं पाते लेकिन उनकी हाव भाव- भावनाओं को इंसान भांप लेते हैं, प्यार की भाषा समझते हैं।
पीएम मोदी ने किया महाकुंभ का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। चिरस्मरणीय जन सैलाब, अकल्पनीय दृश्य और समता- समरसता का असाधारण संगम… इस बार कुंभ में कई दिव्य योग भी बन रहे हैं। कुंभ का ये उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है…कुंभ का आयोजन हमें ये भी बताता है कि कैसे हमारी परम्पराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती हैं। उत्तर से दक्षिण तक मान्यताओं को मानने के तरीके एक जैसे ही हैं। एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वैसे ही दक्षिण भू- भाग में गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम होते हैं…”
अंतरिक्ष में बढ़ती भारत की ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, “हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष में पौधे उगाने और उन्हें जीवित रखने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने लोबिया के बीजों का चयन किया है। 30 दिसंबर को अंतरिक्ष में भेजे गए ये बीज अंतरिक्ष में अंकुरित हो गए हैं। यह एक प्रेरणादायक प्रयोग है जो भविष्य में अंतरिक्ष में सब्जियां उगाने के रास्ते खोलेगा। यह दर्शाता है कि हमारे वैज्ञानिक भविष्य के लिए एक विजन के साथ काम कर रहे हैं।”
पीएम मोदी ने कहा कि 2025 की शुरुआत में ही भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज मुझे ये बताते हुए गर्व है कि एक भारतीय स्पेसटेक स्टार्टअप बेंगलुरू के पिक्सेल ने भारत का पहला निजी सैटेलाइट कांस्टेलेशन-फायर-फ्लाई, सफलतापूर्वक लॉन्च किया है…ये सफलता हमारे निजी स्पेस सेक्टर की बढ़ती ताकत और इनोवेशन का प्रतीक है। मैं इस उपलब्धि के लिए पिक्सेल की टीम, ISRO, और IN- SPACE को पूरे देश की ओर से बधाई देता हूं…”
https://youtu.be/tlohj2sR2S4
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीएम मोदी का 'मन की बात' हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस के कारण यह एक सप्ताह पहले, तीसरे रविवार को प्रसारित किया गया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Mann Ki Baat: 2 new tiger reserves added in the last 2 months... Ratapani from MP and Guru Ghasidas from Chhattisgarh

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm