‘शहीद दिवस’ : ममता नीत तृणमूल गुट और बागी गुट अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे
'शहीद दिवस' : ममता नीत तृणमूल गुट और बागी गुट अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे
कोलकाता, 21 जुलाई (भाषा) ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट द्वारा मंगलवार को यहां ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कांग्रेस भी मध्य कोलकाता में महात्मा गांधी की प्रतिमा से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित लगभग 200 साल पुरानी और 157 फीट ऊंची ‘शाहिद मीनार’ पर एक कार्यक्रम आयोजित करेगी।
ये तीनों कार्यक्रम एक-दूसरे से बेहद कम दूरी पर आयोजित होने वाले हैं और इसके मद्देनजर, पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस बिड़ला तारामंडल के पास अपना कार्यक्रम आयोजित करेगी, जबकि खुद को ‘‘अविभाजित’’ या ‘‘असली तृणमूल कांग्रेस’’ बताने वाला बागी गुट यहां से करीब दो किलोमीटर दूर मेयो मार्ग पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एक समानांतर कार्यक्रम आयोजित करेगा।
भाषा प्रचेता शफीक
शफीक

Facebook


