पंजाब के शुल्क वापस लेने के साथ कश्मीर में मांस संकट समाप्त

पंजाब के शुल्क वापस लेने के साथ कश्मीर में मांस संकट समाप्त

पंजाब के शुल्क वापस लेने के साथ कश्मीर में मांस संकट समाप्त
Modified Date: July 3, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: July 3, 2026 6:26 pm IST

श्रीनगर, तीन जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हस्तक्षेप के बाद पंजाब सरकार ने राज्य से गुजरने वाले मवेशियों से भरे वाहनों पर लगाए गए शुल्क को वापस ले लिया, जिससे कश्मीर घाटी में मांस संकट का समाधान हो गया है।

‘ऑल कश्मीर होलसेल एंड रिटेल मटन डीलर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष खाजिर मोहम्मद रेगू ने शुक्रवार को घोषणा की कि कश्मीरी मांस कारोबारियों पर लगाए गए कथित ‘गैर-कानूनी’ शुल्क को लेकर चल रहे विवाद का समाधान कर लिया गया है।

पंजाब सरकार द्वारा राज्य से होकर गुजरने वाले मवेशियों से लदे वाहनों पर चार प्रतिशत का शुल्क लगाया गया था जिससे कश्मीर में मांस की भारी कमी हो गई थी।

कश्मीरी कारोबारियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और घाटी के अन्य राजनीतिक नेताओं के सामने यह मुद्दा उठाया था।

अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने मांस कारोबारियों की चिंताओं के बारे में पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान से बात की है और उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में