मेहुल चोकसी का वीडियो आया सामने, कहा- सभी आरोप झूठे और आधारहीन

मेहुल चोकसी का वीडियो आया सामने, कहा- सभी आरोप झूठे और आधारहीन

मेहुल चोकसी का वीडियो आया सामने, कहा- सभी आरोप झूठे और आधारहीन
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: September 11, 2018 8:30 am IST

नई दिल्ली। PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी ने आज पहली बार सामने आकर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। मेहुल चोकसी ने एक वीडियो में अपना बयान जारी करते हुए ED द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा और आधारहीन बताया है। 

चोकसी ने कहा कि ED ने अवैध तरीके से उसकी संपत्तियां जब्त की हैं और इसके लिए कोई आधार नहीं है। चोकसी ने अपना पासपोर्ट रद्द किए जाने पर कहा कि मेरा पासपोर्ट क्यों रद्द किया गया, जिससे मैं कहीं आने-जाने लायक नहीं रहा। मुझे इसके बारे में पासपोर्ट कार्यालय से कोई जानकारी नहीं मिली है। 16 फरवरी को मुझे एक ईमेल मिला, जिसमें कहा गया कि भारत को खतरे की वजह से मेरा पासपोर्ट सस्पेंड किया गया है। मुझे यह नहीं बताया गया कि मैं भारत के लिए कैसे खतरा हूं।

 

बता दें कि मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को पीएनबी धोखाधड़ी कांड में आरोपी बनाया गया है। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ ईडी और CBI दोनों की जांच कर रहे हैं। इन दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुके हैं। मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए सरकार और एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं। इस बारे में एंटीगुआ की सरकार से भी बातचीत चल रही है।

वेब डेस्क
IBC24


लेखक के बारे में