दिल्ली में पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

दिल्ली में पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

दिल्ली में पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: November 28, 2022 10:31 pm IST

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु की गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया। फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा जैसे राष्ट्रीय राजधानी के पड़ोसी क्षेत्रों का एक्यूआई क्रमशः 314, 283, 305, 382 और 330 रहा।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह धुंध रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में