काठमांडू में हल्का भूकंप

काठमांडू में हल्का भूकंप

काठमांडू में हल्का भूकंप
Modified Date: October 10, 2023 / 11:10 pm IST
Published Date: October 10, 2023 11:10 pm IST

काठमांडू, 10 अक्टूबर (भाषा) नेपाल की राजधानी काठमांडू में मंगलवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन मापी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि शाम पांच बजे आए भूकंप की तीव्रता तीन मापी गई जिसका केंद्र काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी कार्यालय के पास धरहारा टॉवर में था।

भूकंप का झटका काठमांडू घाटी के तीन जिलों- काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर में महसूस किया गया।

भाषा नेत्रपाल सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में