पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिरा

पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिरा

पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: February 2, 2021 8:32 am IST

चंडीगढ़, दो फरवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान मंगलवार को सामान्य से नीचे चला गया, वहीं दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में आदमपुर तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, गुरदासपुर में 3.9 डिग्री, बठिंडा में 4.3 डिग्री और फरीदकोट में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 5.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 4.9 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.4 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रात का तापमान में पिछले कई दिनों से सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है लेकिन पिछले दो से तीन दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

भाषा शुभांशि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में