राजस्थान में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने का अनुमान

Ads

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 03:26 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 03:26 PM IST

जयपुर, चार फरवरी (भाषा) राजस्थान में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर का अनुमान है कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा।

हालांकि बुधवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ। इसके असर से कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसी दौरान भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी। वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी की रात से उत्तर पश्चिम क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

भाषा पृथ्वी नोमान

नोमान