मोदी ने ट्विटर पर प्रशंसकों को दिया जवाब, मिली ये सलाह

मोदी ने ट्विटर पर प्रशंसकों को दिया जवाब, मिली ये सलाह

मोदी ने ट्विटर पर प्रशंसकों को दिया जवाब, मिली ये सलाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 22, 2018 11:57 am IST

नई दिल्ली। सोशल साइट्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता जगजाहिर है। रविवार को प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लोगों से बातचीत की। अविश्वास प्रस्ताव पर मिली जीत को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं का जवाब दिया। बधाई देने वालों का धन्यवाद किया। साथ ही, लोगों ने उन्हें कई सुझाव भी दिए।

एक ट्विटर यूजर ने प्रधानमंत्री मोदी को सलाह दी, जिसका प्रधानमंत्री ने जवाब दिया। शिल्पी अग्रवाल ने लिखा  कि मोदीजी आपको थोड़ा अधिक मुस्कुराना चाहिए, ‘बाकी सब मस्त हैसका जवाब स्माइली के साथ लिखते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि प्वाइंट टेकन

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने की आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग

पीएम मोदी ने एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देते हुए उनके दादाजी की मौत पर दुख व्यक्त किया। अनुभव चतुर्वेदी नाम के यूजर ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उनका भाषण सुनकर उन्हें अपने दादा की याद आ गई, जिनका पिछले दिनों (16 जुलाई) निधन हो गया था। अनुभव ने लिखा कि वह और उनके दादा मोदी के भाषणों को साथ में देखा करते थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने गणेश शंकर नामक यूजर के ट्वीट का भी जवाब किया। जिन्होंने लिखा था कि अविश्वास प्रस्ताव पर देर रात तक भाषण देने के बाद अगले दिन 12 बजे आपको (पीएम) शाहजहांपुर में किसानों को संबोधित करते देखा। वाह! 60-70 की उम्र में भी मोदी पर थकान नहीं दिखती। इसका जवाब देते हुए पीएम ने लिखा कि 125 करोड़ भारतीयों की दुआ ही उनकी ताकत है और उनका पूरा समय देश के लिए है।

यह भी पढ़ें : एशियाई जूनियर चैंपियनशिप, लक्ष्य सेन ने भारत को 53 साल बाद दिलाया स्वर्ण

अनंता सुब्रमण्यम नाम यूजर ने अपनी बेटी का लिखा हुआ एक लेख शेयर किया। उन्होंने लिखा, स्कूल मैग्जीन के लिए मेरी बेटी द्वारा लिखे गए निबंध को शिक्षकों ने खूब पंसद किया। वह उत्साहित है। ये स्वच्छ भारत से प्रेरित है। जिसके जवाब में उन्होंने लिखा, ‘इसे पढ़कर मैं बेहद खुश हूं। कृपया मेरी तरफ से अपनी बेटी को बधाई दीजिए। स्वच्छता के लिए हमारे युवाओं के बीच जागरूकता और जुनून के ऐसे उच्च स्तर को देखना आश्चर्यजनक है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में