मोदी का यूपी दौरा आज से, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास

मोदी का यूपी दौरा आज से, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास

मोदी का यूपी दौरा आज से, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 14, 2018 5:30 am IST

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यूपी पहुंच रहे हैं। यहां वे प्रदेश की 3 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 3 आमसभाओं को भी संबोधित करेंगे। माना जा रह है कि यहां वे भाजपा के 2019 के मिशन का आगाज करेंगे। वे आजमगढ़ में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे।

बताया जा रहा है कि यह एक्सप्रेस-वे लखनऊ सहित बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे पूर्वी यूपी के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक शहरों को जोड़ेगासे पूरा करने के लिए 3 साल का लक्ष्य रखा गया हिअ। इसके माध्यम से दिल्ली एक्सप्रेसवे के जरिए पश्चिम में नोएडा से लेकर पूरब में गाजीपुर तक के उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों के बीच कनेक्ट्विटी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें : गांव में घूमते मिला 8 फीट का मगरमच्छ,ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

आजमगढ़ में दोपहर ढाई बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे वाराणसी में उनकी एक आमसभा है। जबकि रात में वे वाराणसी के बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगे।

वहीं रविवार को मिर्जापुर में उनकी एक आमसभा रखी गई है। यहां वे बनसागर नगर परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परियोजना के माध्यम से इलाके में सिंचाई सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही वे मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही वे राज्य में 108 जन औषधि केन्द्रों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी बालूघाट, चुनार में गंगा नदी पर बने पुल को भी लोकार्पित करेंगे। यह पुल मिर्जापुर और वाराणसी शहर को जोड़ेगा

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में